सी.एम. हेल्‍पलाईन की शिकायतों का गुणवत्‍ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो

जन्‍म-मृत्‍यु प्रमाण पत्र और आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य में गति लाएं

संकल्‍प से समाधान अभियान के शिविरों में पहुंचे अधिकारी

समय-सीमा बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश

कटनी – सीएम हेल्‍पलाईन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और गुणवत्‍तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। संकल्‍प से समाधान योजनांतर्गत शिविरों के आयोजन की व्‍यवस्‍था की निगरानी सं‍बंधित एसडीएम करें और जिला अधिकारी इन शिविरों में पहुंचे और प्राप्‍त समस्‍याओं का निराकरण करें ताकि जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। यह निर्देश सोमवार को कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने समय सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए इस दौरान अपर कलेक्‍टर नीलाम्‍बर मिश्रा मौजूद रहे।

      कलेक्‍टर श्री तिवारी ने पीएम स्‍वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान नगर निगम की कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सिटी मैनेजर यश रजक को संविदा समाप्त करने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

      इसी प्रकार प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत सोलर पंप वितरण के लिए चिन्‍हित जिले के 559 किसानों को लाभान्वित करने के लक्ष्‍य के विरुद्ध अब तक मात्र 337 किसानों की प्रगति पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कृषि विभाग के एसएडीओ और आरएईओ को चिन्‍हित किसानों से संपर्क कर उनका बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने सख्‍त शब्‍दों में कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि बचे हुए 222 चिन्‍हित सभी किसानों की कस्‍टमर इंफॉर्मेशन फाईल, एग्रीकल्‍चर इंफास्‍ट्रक्‍चर फाइल तैयार कराना सुनिश्चित करें और पोर्टल पर डीपीआर को अपलोड करें उन्‍होनें उपसंचालक कृषि को ताकीद किया कि बहोरीबंद में वे स्‍वयं मौजूद रहकर कैंप आयोजित कराएं सोलर पंप से संबंधित किसानों की आवश्‍यक प्रक्रियाओं को पूरा कराएं कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बहोरीबंद और बड़वारा के वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए इन दोनों अधिकारियों को दो दिन का अवैतनिक करने के निर्देश दिए।

संकल्‍प से समाधान

      कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत हर दिन लगने वाले शिविरों में विकासखंड स्‍तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी विभागों के जिला अधिकारी भी अवश्‍य पहुचें। उन्होंने इन शिविरों में विधायक, महापौर जिला पंचायत अध्‍यक्ष, जनपद पंचायत अध्‍यक्ष, वार्ड पार्षद, जनपद सदस्‍य जिला पंचायत सदस्‍य व सरपंचों को भी शिविर में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्‍होनें सभी एसडीएम को अपने-अपने विभाग में शिविरों की नियमित निगरानी और समीक्षा करने तथा नगर निगम में निगमायुक्त की जवाबदेही सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

      कलेक्‍टर ने स्‍वरोजगार योजनाओं की समीक्षाओं के दौरान आदिम जाति कल्‍याण विभाग की संत रविदास स्‍वरोजगार योजना, भीमराव अंबेडकर योजना, टांटयामामा और भगवान बिरसामुंडा स्‍वरोजगार युवाओं के लक्ष्‍य की श‍त प्रतिशत पूर्ति करने सहायक आयुक्‍त आदिम जाति कल्‍याण विभाग को निर्देशित किया। कलेक्‍टर ने उद्यागिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग विभाग की पीएम विश्‍वकर्मा योजना व मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लक्ष्‍यों में भी प्रगति लाने की हिदायत दी।

      कलेक्‍टर ने जन्‍म-मृत्‍यु की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया की 1 साल से अधिक पुराने लंबित जन्‍म -मृत्‍यु प्रमाण पत्र वाले मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने संबंधित तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीइओ और नगर निगम द्वारा प्रभावी और गंभीर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। 

आयुष्‍मान कार्ड

कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया के वे संबंधित बीएमओ, जनपद पंचायतों के सीइओ और सीएचओ की बैठक लेकर आयुष्‍मान कार्ड बनाने की प्रगति की नियमित समीक्षा करें। साथ ही सीएमएचओ को निर्देशित किया कि इस कार्य में वांछित प्रगति लांए।

कलेक्‍टर ने शासकीय कर्मियों के पेंशन प्रकरण,प्रधानमंत्री उज्‍जवल योजना उच्‍च न्‍यायालय और मानव अधिकार आयोग सहित और अन्‍य आयोगों के पत्रों का समय पर जवाबदावा प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ई-केवाईसी, सीमांकन, बटवारा, नामांतरण और फार्मर रजिस्‍ट्री बनाने के कार्यों की भी समीक्षा की।

      बैठक में सभी एसडीएम, उपसंचालक खनिज श्री रत्‍नेश दिक्षित, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री वी ए सिद्दकी, प्राचार्य शासकीय तिलक कॉलेज सुनील कुमार बाजपई, जिला रोजगार अधिकारी श्री डी के पासी, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्री नरेंद्र वारखेडकर, डीआइओ प्रफुल्‍ल श्रीवास्‍तव सहित अन्‍य विभागों के जिलाअधिकारी मौजूद रहें। इसके अलावा विकासखंड कार्यालयों के अधिकारी समय सीमा बैठक में वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से वचुर्अली जुड़े रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.