बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

 

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण –

दिनांक 18.04.2026 को थाना बड़वारा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की पतासाजी हेतु भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए—

ग्राम विलायतखुर्द तिराहा पर एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर) नीली ट्रॉली सहित रोका गया, जिसमें अवैध रेत भरी थी। चालक ने अपना नाम राहुल बर्मन (उम्र 22 वर्ष, निवासी विलायतखुर्द) बताया।

 

ग्राम विलायतखुर्द मेन रोड पर एक महिंद्रा 415D1 ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर MP 54 AA 4090) लाल ट्रॉली सहित पकड़ा गया, जिसमें रेत भरी हुई थी। चालक ने अपना नाम चंदभान गौटिया (उम्र 20 वर्ष, निवासी विलायतकला) बताया।

 

ग्राम लदहर घाट से देवरी मार्ग पर एक पावर कंपनी का नीले रंग का ट्रैक्टर (बिना नंबर) ट्रॉली सहित रोका गया, जिसमें रेत भरी हुई थी। चालक ने अपना नाम सुजीत सिंह ठाकुर (उम्र 25 वर्ष, निवासी लदहर) बताया।

 

तीनों चालकों से रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज (रायल्टी) मांगे गए, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

कार्यवाही – उक्त तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया तथा प्रकरण में धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.