आनन्दमय जीवन

 


दिनांक 18.6.26
शीर्षक

आनन्दमय जीवन

योग जीवन जीने का
सफल विज्ञान।
बस आधे घंटे का योग
कर देता कमाल।
दैनिक जीवन में संतुलन
सिखाता है योग।
बीमारियों से चिन्तामुक्त
कर देता है योग।
सूक्ष्म व्यायाम के बाद
योगासन आसान।
वज्रासन धनुरासन इनसे
करना शुरुआत।
जीवन के हर पड़ाव में
योगासन रहे साथ।
प्रकृति के साथ रहते हम
सरल होता जीवन।
लाना विधि व्यवहार में
लाभ होता प्रचूर।
शरीर जब रहता सक्रिय
स्वस्थ रहेगा मन।
इम्यून सिस्टम होती मजबूत
मिलता शारीरिक लाभ‌।
भावनात्मक ऊर्जा ।
तब होगा अन्तिम अध्ययन
आत्मा की पहचान।
आत्मा का परमात्म मिलन
आनंदमय योग।

अमिता मराठे
लेखिका एवं समाज सेविका
इंदौर मध्य-प्रदेश

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.