चलो मिलकर योग करें

 

चलो मिलकर योग करें

चलो मिलकर योग करें,
अपने शरीर निरोग करें।
योग है एक वरदान,
इसका हम उपयोग करें।

अपनी संस्कृति का मान करें,
प्रकृति का सम्मान करें।
शांत वातावरण में बैठकर,
नित्य ही ध्यान करें।

प्राण तत्व संचार करें,
भविष्य अपना गुलजार करें।
बीमारी पर वार करें,
योग का प्रचार करें।

संयमित दिनचर्या प्रयोग करें,
शाकाहारी भोग करें।
रोग हजारों दूर करें,
प्राणायाम भरपूर करें।

चलो मिलकर योग करें,
अपने शरीर निरोग करें।।

ममता साहू कांकेर छत्तीसगढ़

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.