विश्व हृदय दिवस

विश्व हृदय दिवस
दिल तेरा बड़ा नाज़ुक,इसे जरा संभाल।
बड़ा अनमोल रतन यह,बड़े जतन से पाल।।तेल, मसाले, दारु,घी, तनाव व खान पान। कड़ी सर्द ,गर्म मौसम,कई शत्रु एक जान।।
रखना इसे सुरक्षित तो,कम कर मांसाहार।
हमेशा ही वापरना,भाजी शाकाहार।।बहुत मुलायम हृदय है, दुनिया बड़ी कठोर।
बेरहम परेशानियां, करती हैं कमजोर।।चिकित्सा से पहले करो ,अच्छी है रोकथाम।
रोग पास न आय ,करें ,परहेज सुबह-शाम ।।साबुत रहने दे हृदय, किसी का नहीं तोड़ ।
सहानूभूति का लेप,लगा प्यार से जोड़।।हृदय रोग से ग़सित हैं,जगत के सौ करोड़।
आधुनिक जीवन शैली ,लगी रोग की होड़।।कुछ मेहनत कुछ कसरत, चलता पैदल चाल ।
स्वस्थ मानव रहता,कभी, ना होता बेहाल।।उमर से हो बूढ़ा पर, दिल को रखें जवान।
फड़के बूढ़ी जवानी ,जल जल उठें जवान।।राजीव लोचन कश्यप छत्तीसगढ़

