अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न
अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट मैहर सीमेंट वर्क्स द्वारा दिनांक 17 फरवरी को निशुल्क नेत्र शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर अल्ट्राटेक के यूनिट हेड विजनेश्वर मोहंती और HR हेड अजय वीर सिंह के मार्गदर्शन में CSR प्रमुख निमेश राज एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अतुल शंकर मिश्रा की अटूट मेहनत से आयोजित किया गया था। आसपास के ग्रामीण अंचलों के बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने इस शिविर में हिस्सा लिया। शिविर के दौरान लगभग 400 लोगों की आंखों की स्कैनिंग और जांच की गई। जांच के बाद, लगभग 42 लोगों लोगों को चिन्हित कर उन्हें ऑपरेशन के लिए रीवा अस्पताल भेजा गया जहां पर उनकी जांच कर सुबह 8 बजे से ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी , साथ ही बंकी बचे 40 लोगों को ऑपरेशन के लिए 19 फरवरी को रीवा भेजा जाएगा । संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी अल्ट्राटेक सीमेंट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अतुल शंकर मिश्रा जी के द्वारा हमारे संवाददाता को दी गई

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.